


राजीव गांधी जी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदा द्वारा पुष्पांजलि अर्पित
जांजगीर चांपा
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदा के तत्वावधान में राजीव गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के राष्ट्र निर्माण, आधुनिक भारत की परिकल्पना तथा युवाओं को सशक्त बनाने में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सदन लाल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता प्रवीण डहरिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया राठौर , ललिता पाटले, मनोज यादव, गोविंद राम देवांगन, नवल सिंह ठाकुर, प्रीतेश शुक्ला, रफीक कुरैशी, जगदीश जटवार, सुनीता देवांगन, राखी कुर्रे, दिलहरन दिवाकर, भीखम सिंह, केशव पाटले, मुन्ना गोटिया, गोवर्धन कुर्रे, नर्मदा सोनी, अशरफ कुरैशी, मनोज नारंग, सचिन रात्रे, मनमोहन निर्मलकर, कुमार भास्कर, सिकंदर, आरिफ कुरैशी,कुम्भकार, मोहन देवांगन, कादर खान, प्रकाश गुप्ता, सतीश श्रीवास एवं कृष्ण कुमार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने के संकल्प के साथ किया गया।




