चांपा में 4 सितंबर को भव्य कृष्ण जन्माष्टमी समारोह, निकलेगा रोड शो और मटकी फोड़ आयोजन

img 20260825 wa04376439353065606427171 Console Corptech
कार्यक्रम की रूप रेखा
img 20260825 wa04386283691475042330466 Console Corptech
समस्त नगर वासी आमंत्रित है

चांपा में 4 सितंबर को भव्य कृष्ण जन्माष्टमी समारोह, निकलेगा रोड शो और मटकी फोड़ आयोजन

चांपाभगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर चांपा में इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बरछा पारा ग्रुप चांपा द्वारा शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान गौरी कृपा धुमाल, दुर्ग की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। इसके साथ ही आनंद केंद्र श्री कृष्ण कृपा से जन्माष्टमी समारोह एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

डोंगा घाट मंदिर से शुरू होगा रोड शो

इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर नया रास्ता, नया उत्साह के संदेश के साथ रोड शो एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रोड शो की शुरुआत डोंगा घाट मंदिर से होगी, जिसके बाद यह मोदी चौक, कुमार साइकिल स्टोर होते हुए रानी रोड पहुंचेगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को उत्साह और भक्ति के साथ मनाने की अपील की है।

आइए, मिलकर बनाएं इस जन्माष्टमी को यादगार—वही भक्ति, वही उत्साह और इस बार नया रास्ता।”

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button