छत्तीसगढ़ बजट विकास की नई दिशा तय करेगा – राम खूबवानी (भाजपा)

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

छत्तीसगढ़ बजट विकास की नई दिशा तय करेगा – राम खूबवानी (भाजपा)

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किए गए तीसरे बजट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता राम खूबवानी ने बजट का स्वागत करते हुए इसे जनहित और विकास को समर्पित बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और हर वर्ग के उत्थान के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

राम खूबवानी ने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने इसे गांव, गरीब और किसान के हित में बताया और कहा कि सरकार का स्पष्ट उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि बजट में अधोसंरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। साथ ही केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।

राम खूबवानी ने विपक्ष द्वारा बजट की आलोचना को निराधार बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला साबित होगा और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button