Bussinesspoliticalचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरसक्ती

जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा में बाबूलाल जायसवाल बने महामंत्री, जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी

जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा में बाबूलाल जायसवाल बने महामंत्री, जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा। प्रगतिशील जायसवाल कन्नौज कलार समाज के स्थायी समिति के अध्यक्ष बाबूलाल जायसवाल को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा में महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद समाज परिवार एवं क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है। बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है।

बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा उनकी नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई थी। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

बाबूलाल जायसवाल को वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत का करीबी माना जाता है। क्षेत्र में उनकी पहचान एक जनप्रिय एवं सक्रिय नेता के रूप में है। लंबे समय से वे सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

उनकी धर्मपत्नी भी जनपद पंचायत बम्हनिडीह की अध्यक्ष रह चुकी हैं, जिससे उनका परिवार लंबे समय से राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाता आ रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने उनकी दूरदर्शिता, संगठनात्मक क्षमता एवं राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button