हसदेव नदी चांपा में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
हत्या या आत्महत्या ?

मौके पर उपस्थित लोगों की भीड़
मौके पर उपस्थित पुलिस की टीम
मौके पर रोते परिजन
नदी में मिली लाश

हसदेव नदी चांपा में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
हत्या या आत्महत्या ?
चांपा। चांपा नगर में हसदेव नदी में  बने एनीकेट के पास मिली लाश से इलाके में सनसनी का माहौल देखने को मिल रहा है नदी के तट पर लाश होने की सूचना पाकर लोगो की भीड़ इक्कठा होगई है। सूचना मिलने पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंच कर विवेचना में जुटी हुई है।


नदी में मिली लाश के शरीर पर कई चोट के निशान देखने को मिल रहे है अब सोचने वाला विषय यह है कि यह हत्या तो नहीं का फिर आत्महत्या है या फिर कोई और वजह इस घटना से कई सवालों के घेरे खड़े कर दिया है बहरहाल मामले में चांपा पुलिस एवं 112 की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

   आपको बता दे कि मृतक की पहचान वार्ड नं 4 निवासी गणेश राम केवट के रूप में की गई है । सूत्रों से पता चला है कि बीती रात से ही गणेश अपने घर नहीं पहुंचा था जिसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू कर दी थी परंतु गणेश अपने परिजनों को नहीं मिला। जिसके बाद सुबह से ही उन्होंने ने पतासाजी तेज कर दी थी उसके बाद परिजनों को उनके स्कूटी सनी मंदिर के पास खड़ी मिली ।जिसके परिमाण स्वरूप उनके परिजनों ने नदी किनारे भीड़ होने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया कि वह नदी में डूबा हुआ व्यक्ति और कोई नहीं उनका परिजन गणेश ही था जिससे परिवार में मातम छा गया है। मौके पर उनके  परिजन रोते बिलखते नजर आए। गणेश राम केवट पिता स्व पंचराम केवट वर्ष 50 निवासी वार्ड नं 4 के पत्नी सहित 3 पुत्री और 1 लड़का है।  बीते निकाय चुनाव में गणेश ने अपने वार्ड से  पार्षद पद से अपनी उम्मीदवारी भी की थी जिसमें वे अपने प्रतिद्वंदी से परास्त हो गए थे ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button