जिले से बड़ी खबर: गंभीर आरोपों में भाजपा पार्षद गिरफ्तार

जिले से बड़ी खबर: गंभीर आरोपों में भाजपा पार्षद गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गंभीर आरोपों में एक भाजपा पार्षद को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व संबंधित मामले में थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही थी। इसी क्रम में आज आरोपी, जो वर्तमान में भाजपा से पार्षद है, को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से मामले का विस्तृत खुलासा नहीं किया गया है।

संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करते हुए प्रेस नोट जारी कर सकती है। जिले में इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button