जांजगीर-चांपा में भाजपा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

जांजगीर-चांपा में भाजपा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में कमल ध्वज लगाकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित की।

कार्यक्रम के तहत कई बूथों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया गया। वहीं, कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कमल ध्वज लगाए और मोहल्लों में लोगों को भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराते हुए संगठन से जुड़ने का आग्रह किया।

जिला सह संयोजक गिरीश मोदी ने भी चांपा मंडल के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में पहुंचकर घरों में कमल ध्वज लगाया और योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद किया।

इस अवसर पर पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं जिला सह संयोजक गिरीश मोदी, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री गणेश श्रीवास, वरिष्ठ नेता महाराजा सीताराम गुहा, विद्या भूषण गोपाल, राजेंद्र यादव, बैजू सिदार और भुजबल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button