भाजपा नेत्री ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भतीजी का विवाह कर पेश की मिसाल

भाजपा नेत्री ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भतीजी का विवाह कर पेश की मिसाल
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर की भाजपा की कर्मठ एवं जुझारू महिला नेत्री श्वेता श्रीवास, जिन्हें हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है, ने एक सराहनीय पहल कर सामाजिक संदेश दिया है।
बीते दिन लछनपुर स्थित रानी दादी सती मंदिर परिसर में शासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 140 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसी दौरान एक विशेष उदाहरण सामने आया, जब भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी श्वेता श्रीवास ने अपनी सगी भतीजी गुन श्रीवास का विवाह भी इसी योजना के अंतर्गत संपन्न कराया।
श्वेता श्रीवास ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाते हुए उन्होंने अपनी भतीजी का विवाह इसी सामूहिक मंडप में कराया, जिससे पूरा परिवार बेहद प्रसन्न है।
उन्होंने नवविवाहित दंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी जोड़े अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत सुख, समृद्धि और सफलता के साथ करें।
यह पहल न केवल सरकारी योजनाओं पर विश्वास दर्शाती है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देती है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button