चांपा में नवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन, भजन-कीर्तन व कन्या भोज में उमड़ा उत्साह

चांपा में नवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन, भजन-कीर्तन व कन्या भोज में उमड़ा उत्साह

चांपा, 25 मार्च 2026 (बुधवार):
पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर केशरवानी वैश्य महिला सभा, चांपा द्वारा भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवरात्रि पूजा, भजन-कीर्तन एवं कन्या भोज शामिल रहा, जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। साथ ही गोत्राचार्य महर्षि कश्यप जी की भी श्रद्धापूर्वक पूजा की गई। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में मां दुर्गा की स्तुति कर अपनी आस्था व्यक्त की।

इस अवसर पर समाज की छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का स्वरूप मानते हुए उनका विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं के चरण धोकर तिलक व आल्ता लगाया गया तथा श्रद्धापूर्वक उन्हें भोजन कराया गया। कन्या भोज कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने सेवा भाव से सहभागिता निभाई और कन्याओं को उपहार भी भेंट किए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला सभा की संरक्षक कल्याणी केशरवानी, चांपा महिला सभा की संरक्षक मधुरानी गुप्ता, अध्यक्ष अल्का केशरवानी, महामंत्री रेखा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रिंकी गुप्ता, प्रदेश महिला सभा की शिक्षा मंत्री एवं नगर महामंत्री रेखा गुप्ता, प्रचार-प्रसार मंत्री सिंकी गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रागिनी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, मनीषा गुप्ता, मंजू केशरवानी, अनुपमा केशरवानी, सपना गुप्ता, दीपिका गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता, जयश्री गुप्ता, लक्ष्मीन गुप्ता, राधा गुप्ता, खुशबू गुप्ता, सरिता गुप्ता, प्रीति केशरवानी, पुष्पा केशरवानी, संगीता केशरवानी, नंदिनी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, नेहा गुप्ता, निम्मी गुप्ता, आशी केशरवानी, अवि गुप्ता, सहित मोनिका, शिवम्, सिमरन, तुलसी, भूमिका, दुर्गा एवं अन्य बहनें और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button