होली के पूर्व सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल ने दी जनता को सौगात




होली के पूर्व सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल ने दी जनता को सौगात
जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पूर्व नगरवासियों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए भाजपा सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल के प्रयासों से चांपा नगर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के कोरबा रोड की ओर लगे बिजली खंभों की लाइटें प्रारंभ कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि चांपा में रेलवे स्टेशन के समीप बने रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के बाद से ही ब्रिज का पूरा हिस्सा में अंधेरा बना हुआ था। शाम ढलते ही यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगरवासियों द्वारा समय-समय पर प्रशासन से इस संबंध में मांग की जाती रही थी। पूर्व में कांग्रेस विधायक एवं ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से भी लाइट चालू कराने की मांग उठाई गई थी।
इसी क्रम में कमलेश जांगड़े के प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल ने पहल करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव के सहयोग से कोरबा रोड की ओर लगे खंभों की लाइटों को चालू करवाया। अब ब्रिज से गुजरने वाले लोगों को अंधेरे की समस्या से निजात मिलेगी।
होली के पूर्व मिली सौगात
सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरने का प्रयास कर रही है। देश में डबल इंजन और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओवर ब्रिज पर लगी लाइटों को प्रारंभ कराया गया है, जिससे अब शाम के समय आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा।
उन्होंने इस कार्य के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव के विशेष सहयोग की सराहना की। नगरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे होली के पूर्व मिली सौगात बताया है।




