हसदेव नदी के पास रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

हसदेव नदी के पास रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
जांजगीर-चांपा। जिले के बिरंगहनी गांव निवासी आनंद राम महंत का शव हसदेव नदी के पास बने रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बिरंगहनी निवासी आनंद राम महंत के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध अवस्था में मिला है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button