जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित – रफीक सिद्धिकी बने उपाध्यक्ष

जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित – रफीक सिद्धिकी बने उपाध्यक्ष

जांजगीर-चांपा। फरवरी माह के अंतिम दिन 28 तारीख को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा तैयार एवं अनुशंसित सूची को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुमोदित किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया।

घोषित कार्यकारिणी में जिले भर से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ, जुझारू एवं कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता रफीक सिद्धिकी को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को संगठन में सक्रिय भूमिका और लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

घोषणा के बाद से ही रफीक सिद्धिकी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

नियुक्ति के बाद रफीक सिद्धिकी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी हित में निरंतर सक्रिय रहेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button