जांजगीर चांपा में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग:- शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका,लाखों रुपए के सामान जलकर खाक

img 20260209 wa0370447871351700525534 Console Corptech
img 20260209 wa03711544649854716374403 Console Corptech

जांजगीर चांपा में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग:- शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका,लाखों रुपए के सामान जलकर खाक


जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में बंटी इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में आग लगने से गोदाम में रखे लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गया। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी,वही फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। अकलतरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मिली जानकारी अनुसार,,सोमवार की सुबह करीबन 7 बजे बंटी इलेक्ट्रॉनिक के संचालक ने किराए पर गोदाम लिया है। जिसमें उन्होंने इलेट्रॉनिक के समानों को रखा हुआ था,गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा । गोदाम के अंदर आग भड़क उठी थी जिससे मिनटो में दुकान में रखा पूरा सामान आग की चपेट में आ गई। जिससे लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद आस पास के लोग पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास भी किया गया मगर आग काबू में नहीं आया। तब तक फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिलने पर पहुंची जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और लोगो को गोदाम के आस-पास से दूर किया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। वही इस मामले में कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारीयो से जांच कराया जाएगा उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button