


महिला दिवस पर राजभवन में गूंजा कथक, बिटिया शार्वी सिंह परिहार को राज्यपाल ने किया सम्मानित
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभवन स्थित लोक भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश की नन्ही प्रतिभाओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस गरिमामय आयोजन में बिटिया Sharvi Singh Parihar ने अपने साथियों के साथ शास्त्रीय नृत्य कथक की मन,मोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों एवं आमंत्रित जनों ने बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहा। कथक की सुंदर मुद्राओं, भाव–भंगिमाओं और ताल के सधे हुए प्रदर्शन ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमन ढेका ने बिटिया शार्वी सिंह परिहार एवं उसकी टीम को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां हमारी परंपरा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।
बिटिया शार्वी सिंह परिहार के पिता एक पुलिस अधिकारी हैं, जो अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और नेक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन का ही परिणाम है कि शार्वी कम उम्र में ही सांस्कृतिक मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।
महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बाल प्रतिभा प्रोत्साहन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है और सभी ने बिटिया शार्वी सिंह परिहार के साथ प्रस्तुति देने वाली रीति लाल,संस्कृति गौतम,वैवभी साहू, अविका बंजारे, एवं आकांक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




