Bussinessचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरदेशभक्तिपुलिसरायपुरशिक्षा

आज का वृक्ष, कल की पीढ़ी का सहारा –मायुम चांपा

वृक्ष लगाओ, देश बचाओ
आज का वृक्ष, कल की पीढ़ी का सहारा

ऐसे कई मुहावरे है जो वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करती है।
पर आज कल लोग सिर्फ व्हाट्सएप पर ही पेड़ लगाओ का चित्र शेयर करने का पुण्य प्राप्त कर रहे है।

जांजगीर–चांपा। देश में वनों में कटौती एवम वृक्षों को कम होता देखकर,पर्यावरण संरक्षण करने एवं शुद्ध वातावरण प्राप्त कर लोगो के स्वास्थ का ध्यान रखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया ।

मारवाड़ी युवा मंच एवम स्पंदन शाखा चांपा ने आज दिनांक 5.09.2024, गुरुवार को चांपा के डी. बी. तनिष्का परिसर में डी. बी. बेंचर्स के सहयोग से लगभग 500 वृक्ष लगाए गए।
साथ ही डी. बी. वेंचर्स परिवार के सदस्यों ने उन वृक्षों की देखभाल का जिम्मा भी उठाया है।
आशा है की चांपा की जनता इस कार्यक्रम को देखते हुए आने वाले समय में वृक्षारोपण को महत्व जरूर देगी।

उक्त कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष शलभ अग्रवाल, सचिव रजत चौधरी, कोषाध्यक्ष आदित्य सोमानी, सदस्यों में प्रकाश अग्रवाल, अजय शर्मा, शंकर शर्मा, विपेंद्र अग्रवाल, राज अग्रवाल, अंकित मोदी,अनुपम केडिया, विनय केडिया, विनय अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, अमन मोदी, निखिल जालान, वैभव अग्रवाल एवम महिला स्पंदन से अध्यक्षा श्वेता मोदी, सचिव श्वेता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आयुषी लाठ, सदस्यों में माया शर्मा, किरण लाठ, जयश्री काबरा, श्वेता अजय मोदी, शालिनी शर्मा, रश्मि अग्रवाल, एवम डी. बी. वेंचर्स परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button