चाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरदेशभक्तिपुलिसमानवता

भटके दो मासूम, चांपा पुलिस ने मिलाया परिवार से — पेश की संवेदनशीलता की मिसाल

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

भटके दो मासूम, चांपा पुलिस ने मिलाया परिवार से — पेश की संवेदनशीलता की मिसाल

जांजगीर-चांपा। सक्ती जिले के ग्राम खैरा से घूमते-घूमते चांपा पहुंचे दो नाबालिग बच्चों को चांपा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों से सुरक्षित मिलवाकर मानवता और जिम्मेदार पुलिसिंग की मिसाल पेश की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक 13 वर्षीय बालिका (कक्षा 6वीं) और 9 वर्षीय बालक (कक्षा 4थी) शनिवार शाम करीब 4 बजे अपने घर से कुटेकेला स्थित रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकले थे। इसी दौरान दोनों का मन बदल गया और वे रास्ते से गुजर रही बस में बैठकर चांपा पहुंच गए। बस स्टैंड पर उतरने के बाद दोनों बच्चे भटकते हुए आरआर फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास पहुंच गए, जहां वे काफी देर तक घूमते रहे।

पेट्रोल पंप संचालक टिंकू जी एच मेमन ने बच्चों को संदिग्ध स्थिति में भटकते देख तत्काल थाना चांपा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित थाना लाया और उनसे पूछताछ की। बच्चों द्वारा अपना निवास ग्राम खैरा, जिला सक्ती बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें तत्काल थाना बुलाया।

सूचना मिलने पर बच्चों की बड़ी बहन थाना पहुंची और आवश्यक पुष्टि के बाद दोनों को अपने सुपुर्द लिया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ झलक रही थी।

थाना प्रभारी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता

थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बच्चों के साथ बेहद स्नेहपूर्वक व्यवहार करते हुए उनका हालचाल जाना और उन्हें भोजन भी कराया। कुछ ही समय में बच्चे उनसे घुल-मिल गए,और ऐसा लगा जैसे बच्चे बहुत पहले से थाना प्रभारी को पहचानते थे, जिससे उनका डर भी कम हो गया।

चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। वहीं, बच्चों के परिजनों ने भी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, प्र.आरा विनोद खूंटे, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू,आरक्षक मुद्रिका दुबे,वीरेश सिंह  का कार्य सहरानीय रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button