


https://www.facebook.com/share/v/1HYDqx3siu/
Link sajha kiya gaya hai
होटल में पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, पत्नी ने मचाया हंगामा
संदिग्ध मैसेज के बाद पति का पीछा करते हुए होटल पहुंची पत्नी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मध्यप्रदेश । जबलपुर शहर के शारदा चौक इलाके से जुड़ा एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ होटल के कमरे में पकड़ने का दावा किया है। घटना के बाद होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला ने पति के मोबाइल पर संदिग्ध मैसेज देखने के बाद उसका पीछा किया। पति को बैलेंसिंग रॉक क्षेत्र स्थित एक होटल में दूसरी महिला के साथ देखे जाने का दावा है। इसके बाद पत्नी होटल पहुंची और दोनों के बीच जमकर बहस हुई।
वायरल वीडियो में महिला अपने पति को लेकर कई आरोप लगाती नजर आ रही है। महिला का दावा है कि उसका पति उसके साथ शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी महिला के साथ होटल पहुंचा था और दोनों का एक बच्चा भी है।
घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।




