हेमंत पैगवार को भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी का मिला नया दायित्व,,

हेमंत पैगवार को भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी का मिला नया दायित्व,,

युवाओं और पार्टी संगठन में हर्ष का माहौल,,

जांजगीर-चांपा।
भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा के युवा जनप्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य हेमंत पैगवार को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए हेमंत पैगवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। हेमंत पैगवार लंबे समय से छात्र राजनीति एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। छात्र हितो के मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्ष करते आये हैं उनकी संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी बनने पर हेमंत पैगवार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और भाजपा की विचारधारा एवं जनहितकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button