छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा,पुलिसयातायात

बेरियर चौक में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, बिना नंबर की 5 गाड़ियां जब्त

चांपा पुलिस द्वारा मौके पर कुछ लोगो पर चलानी कार्यवाही की गई
बेरियर चौक में चांपा पुलिस ने चलाया संघन चेकिंग अभियान

बेरियर चौक में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, बिना नंबर की 5 गाड़ियां जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देश पर जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चांपा थाना एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने बेरियर चौक में विशेष जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के चल रही 5 दोपहिया वाहनों को पकड़ा गया। पुलिस ने इन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चांपा एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में अपराधी बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल कर अपराध को अंजाम देते हैं। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई अपराधियों के हौसले पस्त करने के साथ ही आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी कारगर साबित होगी।

वहीं थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि नगर में अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बेरियर चौक में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर वाले वाहनों के अलावा तीन सवारी चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button