शराबी दूल्हे से शादी से इनकार करने वाली मुस्कान लापता, पुलिस तलाश में जुटी

img 20260709 2003111970903930532342111 Console Corptech
लापता मुस्कान

शराबी दूल्हे से शादी से इनकार करने वाली मुस्कान लापता, पुलिस तलाश में जुटी

जांजगीर-चांपा। शराब के नशे में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे से शादी करने से इनकार कर चर्चा में आई कोसमंदा निवासी मुस्कान के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान गुरुवार सुबह जांजगीर स्थित परिवार परामर्श केंद्र (महिला परामर्श केंद्र) काउंसिलिंग के लिए पहुंची थी। काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह महिला पुलिस स्टाफ के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे जिला पंचायत कार्यालय के पास अपनी बुआ के घर जाने की बात कहकर वाहन से उतर गई। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उससे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पाया है।

दोपहर में मां से हुई थी आखिरी बात

मुस्कान की मां ने बताया कि सुबह वह परिवार परामर्श केंद्र जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर करीब 2 बजे मुस्कान ने अपनी मां से फोन पर बात की और कहा कि घर में खाना बनाकर रखना, उसे भूख लगी है और घर लौटकर खाना खाएगी। लेकिन शाम करीब 5 बजे जब परिजनों ने दोबारा फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पुलिस को दी गई सूचना, तलाश जारी

बेटी के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं। मुस्कान की मां ने इसकी सूचना फोन के माध्यम से एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मुस्कान की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ संभावित स्थानों पर भी जांच कर रही है।

गौरतलब है कि मुस्कान हाल ही में उस समय सुर्खियों में आई थी, जब उसने शराब के नशे में पहुंचे दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। उसके इस फैसले की प्रदेशभर में चर्चा हुई थी। अब उसके अचानक लापता होने से परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी चिंता का माहौल है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button