भाजपा कार्यकर्ताओ ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का किया भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओ ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का किया भव्य स्वागत

प्रथम नगर आगमन पर चौक चौराहो पर ढोल नगाड़े गज माला के साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने किया जोशीला स्वागत

प्रदेश का पिछड़ा वर्ग समाज एकात्म मानववाद विचारधारा वाली पार्टी भाजपा के साथ खड़ी है- अशोक साहु

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक साहू का पदभार ग्रहण करने के बाद कल जांजगीर में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा व सभी कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत कर जिले में प्रथम आगमन के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजित बैठक में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू रहे उनके साथ मंचासीन लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े रजककार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री खिलावन साहु पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहु ,नगरपालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन यादव
,जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े आयोजित बैठक में मंचस्थ रहे

जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने इस अवसर पर कहा कि-हम भारतीय जनता पार्टी से क्यों जुड़े हैं क्योंकि हमारी पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है भारतीय जनता पार्टी पंच परमेश्वर को महत्व देती है साथ में बूथ पर 25 सदस्य टोली का गठन करती है इसमें समस्त समाज को सम्मिलित किया जाता है मोर्चा का भी गठन किया जाता है मोर्चा गठन करने का उद्देश्य कि पार्टी की विचारधारा पार्टी के कार्य पार्टी के संगठनात्मक बिंदु आम जनमानस के बीच ले जाने का कार्य मोर्चा के लोग कर सकें क्योंकि मोर्चे में जिन्हें पदाधिकारी का दायित्व दिया जाता है वह उसी वर्ग, जाति,कार्य संप्रदाय से होते हैं और उसको जमीनी स्तर पर पुरी ताकत मेहनत व लगन के साथ पूरा करते है

*विकसित भारत बनाकर नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना होगा* *कमलेश जांगड़े*
सासंद कमलेश जांगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और विकसित भारत 2047 के सपने को पूर्ण करने में हम सभी को गिलहरी के रूप में कार्य करना होगा हम सभी के सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छा शक्ति से आने वाले दिनों में फिर से भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाएगी
पिछड़ा वर्ग मोर्चा को संगठन के द्वारा जो भी कार्य दिए गए हैं उसे वे शत प्रतिशत सफल बनाने का प्रयास की है पूर्व में जब भूपेश सरकार के खिलाफ जब भी किसी धरना प्रदर्शन आन्दोलन हुआ है उस आन्दोलन मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने भाग लेकर शत प्रतिशत अपनी भूमिका निभाई है केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को आम जन मानस के बीच ले जाने के लिए सेतु की तरह कार्य की है

*वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल*  ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाये, उसका लाभ दिलायें। जनता की समस्याओं की निदान की सार्थक पहल करते हुये आमजन से जुड़ कर संगठन को सशक्त बनाये। संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को कर्मठता से पूरा करने की ज़िम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है। स्वदेशी को अपनाने व आत्मनिर्भर भारत अभियान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपना महती योगदान दें आगे श्री चंदेल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज की संख्या पुरे देश मे सबसे अधिक है और आज की तारीख मे भारत की इतनी बड़ी आबादी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़ी हुई है और वो इसलिए क्योकि भारतीय जनता पार्टी ही विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पिछड़े समाज का कल्याण कर सकती है कांग्रेस ने पिछले 60 वर्षो मे पिछड़ा वर्ग समाज को और पीछे ढकेल दिया था लेकिन भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार जब से इस देश मे बनी है तब से देश के सभी क्षेत्रो मे आज पिछड़ा वर्ग का नेतृत्व व सम्मान बढ़ा है

*आत्मीय स्वागत से अभिभूत हु*- *अशोक साहु*
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि स्वागत तो बहुत होते हैं लेकिन आज के आत्मीयता एवं अपनापन से भरे स्वागत से मन प्रफुल्लित एवं द्रवित हो गया इसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मुझे पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई आने वाले दिनों में संगठन का विस्तार होगा और जो कार्यकर्ता लगातार संगठन के कार्यों में अपनी सक्रियता निभाते हैं उन्हें दायित्व भी प्राप्त होगा.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 95 जाति ओबीसी वर्ग में आते हैं और प्रदेश में 52% की आबादी ओबीसी से है जो सभी बूथ,गांव,नगर, में निवास करती है पिछड़ा वर्ग का साथ भारतीय जनता पार्टी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत से जुड़ता है  केंद्र एवं राज्य की जनहितकारी योजनाओं को आम जनमानस के बीच ले जाना है केंद्र की कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण योजना कौशल विकास सहायता: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (NBCFDC) के माध्यम से ओबीसी/ईबीसी/डीएनटी समुदायों के कौशल को बढ़ाने के लिए यह योजना है। इसका उद्देश्य उन्हें रोजगार पाने या आय सृजन गतिविधियां शुरू करने में सक्षम बनाना है।राष्ट्रीय फैलोशिप: यह योजना ओबीसी छात्रों के लिए है और उन्हें उच्च शिक्षा के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उत्थान के लिए शिक्षा, आरक्षण और स्वरोजगार से संबंधित कई योजनाएँ चलाती है, जिनमें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण, ‘नई आकांक्षा शैक्षिक ऋण योजना’ के तहत उच्च शिक्षा के लिए ऋण, और छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के लिए ऋण और अनुदान प्रदान करना शामिल है। कुल मिलाकर अगर हम देखेंगे की पिछड़ा वर्ग के उत्थान को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमेशा से प्रयासरत रही है |
बैठक का संचालन जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े ने एवं आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन यादव ने किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी रजनी साहु
मंडल अध्यक्ष हितेश यादव ध्वजाराम साहु समर्थ सिंह ओमप्रकाश श्रीवास प्रेमलता कौशिक उमा सोनी सहित अनेक कार्यकर्ताओ उपस्थित रहे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button