मारुति टाउनशिप के पास आर आर फिटनेस जिम के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

image editor output image1149170511 1772125951161984001470218135619 Console Corptech

मारुति टाउनशिप के पास जिम के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चांपा। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच एक और मामला सामने आया है। मारुति टाउनशिप स्थित आरआर फिटनेस जिम के बाहर से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुभाता निवासी आदर्श जयसवाल (18 वर्ष) पिता रविन्द्र जयसवाल अपनी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से शाम करीब 6:30 बजे जिम में कसरत करने पहुंचे थे। वे रात 8 बजे तक जिम के अंदर व्यायाम करते रहे। इसी दौरान करीब 7:50 बजे अज्ञात चोर ने जिम के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आदर्श जयसवाल जिम संचालक राज प्रधान के साथ थाना चांपा पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल के पास आता है, कुछ देर आसपास नजर रखता है और फिर बाइक लेकर फरार हो जाता है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button