
जांजगीर-चांपा: युवा कांग्रेस में संगठन विस्तार, प्रतीक सिंह (विशु) बने जिला उपाध्यक्ष,,
जांजगीर-चांपा जिले में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रतीक सिंह, जिन्हें विशु के नाम से भी जाना जाता है, को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।युवा कांग्रेस कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पटानिया और सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे के मार्गदर्शन में की गई है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की सहमति से जिले में कुल 10 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें प्रतीक सिंह (विशु) का नाम भी शामिल है।इस नियुक्ति के बाद युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी ने विश्वास जताया है कि प्रतीक सिंह अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फिलहाल, इस नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।




