भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला संयोजक अनिल शर्मा ने आईटी की भूमिका को संगठन की रीढ़ बताया

*भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला संयोजक अनिल शर्मा ने आईटी की भूमिका को संगठन की रीढ़ बताया*

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मे भारतीय जनता पार्टी आई टी सेल के जिला संयोजक अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आई टी सेल की भूमिका हमारे संगठन की रीढ़ है उन्होंने आगे कहा कि आज का दौर डिजिटल का है जहां सोशल मीडिया के माध्यम से विचारों की लड़ाई लड़ी जा रही है। ऐसे में आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है
आईटी सेल संगठन की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे तेज़ माध्यम है हर दायित्ववान कार्यकर्ता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहना जरूरी है श्री शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि “प्रशिक्षित और जागरूक आईटी सेल ही संगठन को मजबूत बनाती है। डिजिटल भारत के इस दौर में आईटी सेल का मजबूत होना, संगठन की सफलता की कुंजी है।कौन कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहा है, उसकी भागीदारी कैसी है इसका डेटा और फीडबैक भी आईटी सेल के जरिए जुटाया जाता है।“आईटी सेल प्रशिक्षण महाअभियान की डिजिटल शक्ति है, जो विचार को कार्यकर्ता और कार्यकर्ता को संगठन से जोड़ती है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button