
छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत 2026-27 का बजट जनहितकारी और विकासोन्मुख : गगन जयपुरिया
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुदृढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था तथा जनकल्याण के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बजट में आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
गगन जयपुरिया ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु किए गए प्रावधान सराहनीय हैं। इससे प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट जनहितकारी, विकासोन्मुख एवं दूरदर्शी साबित होगा तथा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।




