crimeचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरपुलिस

परिवार साथ खाया जहर 4 की मौत
बिग ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ के जांजगीर में कांग्रेसी नेता ने परिवार साथ खाया जहर



— जांजगीर चांपा — (  1 सितंबर 2024 ) छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से दिल दहला देने वाली ख़बर आ रही है — बताया जा रहा है कि यहां कांग्रेस नेता ने अपने पत्नी और दो बेटों सहित जहर सेवन कर खुदकुशी कर लिया, इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी है जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना इलाके के —  शारदा चौक वार्ड नंबर 10 की बताई जा रही है / जहां के रहने वाले कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपने पत्नी और दो बेटों संग जहर सेवन कर लिया – जिन्हें गंभीर हालत में जांजगीर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया था, बताया जा रहा है कि बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई

कांग्रेस नेता ने अपने परिवार संग इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है‌ ///  पर कहा जा रहा है कि व्यापार में नुकसान होने की वजह से वह कर्ज से परेशान थे इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

तो वहीं सूत्रों का कहना है – कि कांग्रेसी नेता कर्ज से परेशान थे

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button