महाराणा बस स्टैंड के पास लगातार तीसरे दिन सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में कई घायल

महाराणा बस स्टैंड के पास लगातार तीसरे दिन सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में कई घायल



चांपा। नगर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराणा बस स्टैंड के पास लगातार तीसरे दिन भी एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराणा बस स्टैंड के ठीक सामने एक मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक तेज रफ्तार में आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य दोपहिया वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए शासकीय बीडीएम अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में एक युवक का पैर टूट गया है, जबकि अन्य घायलों को भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है।

img 20260215 wa06436535156968724525635 Console Corptech
img 20260215 wa06421737230935263620825 Console Corptech
img 20260215 wa06415603938694982211170 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button