Bussinesspoliticalचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीर

प्रदेश कांग्रेस ने जांजगीर-चांपा जिला कार्यकारिणी को दी मंजूरी, 51 पदाधिकारियों की सूची जारी

प्रदेश कांग्रेस ने जांजगीर-चांपा जिला कार्यकारिणी को दी मंजूरी, 51 पदाधिकारियों की सूची जारी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा की प्रस्तावित कार्यकारिणी को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा भेजी गई सूची का अनुमोदन करते हुए 51 सदस्यीय कार्यकारिणी को मंजूरी दी है।

जारी अनुमोदित सूची के अनुसार संगठनात्मक ढांचे में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है।

प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

कोषाध्यक्ष

नवीन अग्रवाल


उपाध्यक्ष (13)
कुंवर भिवेंद्र बहादुर सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, रमेश पैगवार, रफीक सिद्धिकी , भगवान दास गढ़ेवाल, उत्तम पाटले, श्रीमती नीता थवाईत,घासी राम चौहान, किशन सोनी, अनिल शुक्ला, भगवत साहू, केदारनाथ राठौर।

महामंत्री (18)
शिशिर द्विवेदी, नागेन्द्र गुप्ता, अमरजीत सलूजा, सुशांत सिंह, कन्हैया राठौर, श्रीमती काजल किरण सिंह, श्रीमती माधुरी आदित्य, मनोज तिवारी, सेवक राम देवांगन, भुवनेश्वर केशरवानी, चंद्रमौली  (प्रिंस) शर्मा, गौतम राठौर, दिलेश्वर राठौर, द्वारिका यादव, विवेक सिसोदिया, बाबूलाल जायसवाल, मनोज खरें, अजीत सिंह राणा।

सचिव (20)
दिनेश राठौर, दुर्गा कुर्रे, बद्री साहू, गोविंद देवांगन, गुलजीत सिंह गांधी, मोहम्मद अली, रामराज पाण्डेय, नेहा रामचरण साहू, नम्रता नामदेव, रॉबिनदास महंत, दीपक बरेठ, विष्णु यादव, कल्याण सिंह वर्मन, योगेन्द्र राठौर, नरेंद्र लहरे, ऋषिकेश उपाध्याय, राजकुमारी कंवर, चंद्रकुमार देवांगन, लक्ष्मण उरांव, संतोष अनंत।

कार्यकारिणी सदस्य (10)
संगीता अग्रवाल, अंजली देवांगन, गोविंद केशरवानी, देवनारायण जगत, अनीता सपन मिरी, रामफल कश्यप, मोहन राठौर, पूनम केवट, रमेश मन्नेवार, रघुनंदन साहू।

प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि सभी अनुमोदित पदाधिकारियों को सूचित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाए। पत्र प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

प्रदेश नेतृत्व से स्वीकृति मिलने के बाद अब जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा में संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button