जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने की 13 मंडल प्रभारियों की नियुक्ति

img 20251112 wa04667037434648154763428 Console Corptech

जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने की 13 मंडल प्रभारियों की नियुक्ति

राम खूबवानी बने नरियरा मंडल प्रभारी, पंकज अग्रवाल को मिला मुलमुला का दायित्व

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जिले के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के सभी 13 मंडलों में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है।

जिलाध्यक्ष जांगड़े ने कहा कि नवनियुक्त मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडलों में जाकर संगठन को सशक्त बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने का कार्य करेंगे।

नियुक्त मंडल प्रभारियों की सूची इस प्रकार है —

1. श्रीमती नंदनी रजवाड़े – अकलतरा नगर


2. लक्ष्मीचंद देवांगन – पहरिया


3. आशुतोष गोपाल – बलौदा


4. श्रीमती संतोष दुबे – अकलतरा ग्रामीण


5. राम खूबवानी – नरियरा


6. नंद चौधरी – जांजगीर नगर


7. धनंजय सिंह – जांजगीर ग्रामीण


8. श्रीमती रजनी साहू – चांपा नगर


9. श्रीमती नूरेश्वरी श्रीवास – नवागढ़


10. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह – शिवरीनारायण


11. पंकज अग्रवाल – मुलमुला


12. समीर शुक्ला – पामगढ़


13. दुर्गा रजक – कोड़ाभाट



जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने भरोसा जताया कि “सभी मंडल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करेंगे और पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।”

नियुक्ति के पश्चात राम खूबवानी, जिन्हें नरियरा मंडल प्रभारी बनाया गया है, ने कहा — “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को प्रखर और जनसंपर्क केंद्रित बनाने में पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।”


WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button