अवैध शराब परिवहन व बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

160 पाव देशी शराब जब्त, आरोपी जेल भेजा गया



जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध शराब परिवहन व बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

160 पाव देशी शराब जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

चांपा | 17 दिसंबर 2025

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना चांपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले युवक को रंगे हाथों पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 160 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 16,000 रुपये है, जब्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का विवरण

नाम: गंगाधर बरेठ,पिता का नाम: राजकुमार बरेठ,उम्र: 20 वर्ष,निवासी: ग्राम दारंग,थाना: चांपा


मामले का विवरण

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा पूर्व में जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री व परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना चांपा की पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम दारंग में घेराबंदी कर आरोपी को अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। मौके से 160 पाव देशी मदिरा जब्त की गई।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में

निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, चांपा)

सहायक उपनिरीक्षक खांडेकर

प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले

आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया एवं गौरी शंकर रॉय


का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button