politicalअवैधआंदोलनचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,देशभक्तिपुलिसबिलासपुररायपुरसक्तीसमस्या

विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर भीम आर्मी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर भीम आर्मी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा। जिले के विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से सारागांव के वार्ड क्रमांक 10 में संचालित उसना चावल मिल को बंद कराने तथा ग्राम पाली स्थित नहर पर सेल्फ चूड़ी (रखाड़) पटवाने की मांग रखी गई। इसके अलावा जिले से जुड़े अन्य विभिन्न मुद्दों को भी ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखा गया।

भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से संबंधित मामलों में जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान शिवा चौरसिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी जांजगीर-चांपा, दुर्गेश प्रधान, संगठन मंत्री, रामगोपाल दिनकर, सचिन प्रधान, मुकेश लदेर, राम भवानी, हितेश सूर्यवंशी, योगेश सूर्यवंशी, अमन करियारे, अनिकेत सूर्यवंशी, निलेश, साहिल, ध्वनि, हरवंश, महावीर, भागवत, करसन, मंडल अध्यक्ष श्याम कुमार सूर्यवंशी सहित भीम आर्मी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button