आज 20 मई बुधवार को चांपा समेत जिले भर की दवाई दुकानें बंद, मरीज हो रहे परेशान

ताजा खबर
आज 20 मई बुधवार को चांपा समेत जिले भर की दवाई दुकानें बंद, मरीज हो रहे परेशान
जांजगीर-चांपा। जिले सहित पूरे प्रदेश में आज बुधवार 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चांपा, जांजगीर, अकलतरा,पामगढ़, नवागढ़ सहित जिले के अधिकांश दवा दुकान संचालकों ने राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं।

बताया जा रहा है कि ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर यह बंद किया गया है। दवा व्यापारियों का कहना है कि ई-फार्मेसी कंपनियों के कारण छोटे मेडिकल स्टोरों का व्यापार प्रभावित हो रहा है तथा बिना उचित निगरानी दवाइयों की बिक्री से मरीजों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ रहा है।

मेडिकल स्टोर बंद रहने से खासकर बुजुर्ग, शुगर, बीपी और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दवाइयों के लिए भटकना पड़ा। कई लोग अस्पतालों और जनऔषधि केंद्रों का रुख करते नजर आए। वहीं प्रशासन द्वारा आवश्यक दवाओं की वैकल्पिक व्यवस्था रखने की बात कही गई है।

दवा व्यापारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार द्वारा उचित निर्णय नहीं लिए जाने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। बंद का असर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में देखने को मिल रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button