हनुमान धारा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे योग साधक

हनुमान धारा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे योग साधक

चांपा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हनुमान धारा योग सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान धारा परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य विनोद कंसारी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

योगाचार्य विनोद कंसारी ने बताया कि योग और प्राणायाम स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, उद्दीत प्राणायाम के साथ ताड़ासन एवं वृक्षासन सहित कई महत्वपूर्ण योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हनुमान धारा योग सेवा समिति के अध्यक्ष शिवराम सोनी ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और जीवन में संतुलन स्थापित करने का प्रभावी मार्ग है। योग व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ने कहा कि योग दिवस प्राचीन भारतीय संस्कृति और योग की अद्वितीय शक्ति को विश्व स्तर पर मिली मान्यता का प्रतीक है। योग आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दे रहा है।

कार्यक्रम में जगन्नाथ पाठक, नरेंद्र ताम्रकार, अमृत लाल महारणा, भोलू भाई, सुरेश थवाईत, रामेश्वर देवांगन, सुखदेव कंसारी, बाबूलाल देवांगन, सत्यम विश्वकर्मा, शिव गड़रिया, सुधीर बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button