


जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े संयुक्त समिति की सदस्य नामित
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026 पर गठित संयुक्त समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। लोकसभा द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार सांसद कमलेश जांगड़े को इस महत्वपूर्ण समिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नई जिम्मेदारी के बाद सांसद कमलेश जांगड़े की संसदीय भूमिका में एक और महत्वपूर्ण दायित्व जुड़ गया है। संयुक्त समिति में विधेयक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसमें सांसद के रूप में उन्हें अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
इस जिम्मेदारी पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण दायित्व है। समिति के माध्यम से विधेयक से जुड़े विषयों पर होने वाले विचार-विमर्श में सक्रिय सहभागिता करते हुए जनहित एवं राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का पूरा प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए विश्वास और आशीर्वाद को सदैव सर्वोपरि रखते हुए वे अपने संसदीय दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करती रहेंगी।
सांसद को संयुक्त समिति में सदस्य बनाए जाने से उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भी हर्ष का माहौल है।




