कोसमंदा में चाकूबाजी, 22 वर्षीय युवक घायल

videoshot 20260211 1353587425539737938946841 Console Corptech
घायल वेदांत राठौर

कोसमंदा में चाकूबाजी, 22 वर्षीय युवक घायल
चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीती रात अफरीद गांव में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद अब चांपा से लगे ग्राम कोसमंदा से भी इसी तरह की वारदात सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसमंदा निवासी वेदान्त राठौर (उम्र 22 वर्ष) पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए चांपा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना चांपा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि हमलावरों के नाम भी जल्द सामने आ सकते हैं।
फिलहाल क्षेत्र में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस द्वारा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button