भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, श्रीमती पुष्पा अनीश सिंह बनीं सोशल मीडिया सहप्रभारी

भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, श्रीमती पुष्पा अनीश सिंह बनीं सोशल मीडिया सहप्रभारी

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


जांजगीर-चांपा।


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज जिले के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। वर्तमान आधुनिक युग में संगठन को विस्तार देने, जनसंपर्क बढ़ाने एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने चांपा की सक्रिय भाजपा नेत्री, पार्षद एवं नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की सम्मानित सदस्य श्रीमती पुष्पा अनीश सिंह को सोशल मीडिया सहप्रभारी का दायित्व सौंपा है।


उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिला और बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।


अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती पुष्पा अनीश सिंह ने कहा,
“मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं महिला मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। सोशल मीडिया आज संगठन और जनता को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगी तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी।”

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button