अफरीद में बारात आए युवकों पर चाकू से हमला, दो गंभीर घायल

अफरीद में बारात आए युवकों पर चाकू से हमला, दो गंभीर घायल
चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हिनीदिह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अफरीद में बारात के दौरान हुई लड़ाई-झगड़े में अज्ञात युवकों द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में सक्ती जिले के बस्ती बाराद्वार से बारात में आए दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती बाराद्वार (जिला सक्ती) से बारात ग्राम अफरीद पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर बारातियों के बीच आपसी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए अज्ञात युवकों ने बारात में शामिल युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू हमले में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में चांपा स्थित बीडीएम शासकीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे घायल युवक गौरव बरेठ को पीठ में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि चोट लगने के बाद से उनके पीठ के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीडीएम अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल गौरव बरेठ को उच्च उपचार के लिए बिलासपुर शासकीय अस्पताल रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल बिलासपुर लेकर रवाना हुए।
लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं बारात में शामिल अन्य लोगों के बीच भी किसी अन्य अप्रिय घटना को लेकर भय का माहौल देखा गया।

img 20260210 2100135289669302700572422 Console Corptech
चाकूबाजी हमले में गंभीर रूप से घायल गौरव

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button