हिंदू नववर्ष पर कोटना वितरण, बाजोरिया फाउंडेशन ने गौ सेवा के लिए बांटे पात्र

हिंदू नववर्ष पर कोटना वितरण, बाजोरिया फाउंडेशन ने गौ सेवा के लिए बांटे पात्र

चांपा। विगत कई वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 19 मार्च 2026, गुरुवार, हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि एकम के शुभ अवसर पर बाजोरिया फाउंडेशन द्वारा गौ सेवा के लिए कोटना पात्र (गाय को दाना-पानी देने का पात्र) का वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम ओम सिटी परिसर, बरपाली चौक चांपा में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर सक्ती श्री अरुण कुमार सोमजी एवं उनके परिवार के करकमलों द्वारा कोटना वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ओम सिटी परिवार की उपस्थिति में बड़ी संख्या में गौ सेवकों ने कोटना पात्र प्राप्त किया और गौ सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि
➡️ कोटना वितरण का कार्य अभी जारी है
➡️ इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए
बाजोरिया फाउंडेशन के संचालक शैलेश बाजोरिया से
📞 9329498321 (सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक) संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गौ सेवा को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की।


Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button