Bussinessचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा,देशभक्तिनियुक्तिभक्तिमानवतासमाज

राज अग्रवाल बने अग्रवाल सेवा संघ चांपा के सचिव

राज अग्रवाल बने अग्रवाल सेवा संघ चांपा के सचिव

श्याम अग्रवाल कोषाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल पिंटू व अंकित मोदी चिंटू को मिली अग्रसेन जयंती की जिम्मेदारी

चांपा। अग्रवाल सेवा संघ चांपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विष्णु मोदी ने कार्यकाल 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। नई कार्यकारिणी में राज अग्रवाल को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी में सुनील अग्रवाल, गोपाल मित्तल, शैलेश बाजोरिया एवं विशाल केडिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्याम अग्रवाल कोषाध्यक्ष, जबकि मनोज अग्रवाल पिंटू एवं अंकित मोदी चिंटू को अग्रसेन जयंती प्रभारी बनाया गया है। महिला मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती नेहा डीडवानिया तथा अग्रवाल युवा मंडल अध्यक्ष का दायित्व अंशुमान जालान को सौंपा गया है।

नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष विष्णु मोदी ने कहा कि आगामी अग्रसेन जयंती समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए क्विज प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए नियमित आयोजन किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इन गतिविधियों से जुड़ सकें और लाभान्वित हों।

नवनियुक्त सचिव राज अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के बच्चों की प्रतिभा सामने आती है। प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी झिझक भी दूर होती है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और एकजुटता मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन लगातार किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button