जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हल्क फिटनेस क्लब का शानदार प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा। जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में जांजगीर-चांपा का नाम रोशन किया है। सक्ती जिले के मलखरौदा में 9 एवं 10 मई को आयोजित 7वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट रॉ एंड इक्विप्ड चैंपियनशिप 2026 में हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 5 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में समीर शुक्ला ने 75 किलो सीनियर इक्विप्ड वर्ग में 3 स्वर्ण पदक एवं स्ट्रांगमैन ट्रॉफी जीती। शानू कुमार ने 67.5 किलो सीनियर वर्ग में 2 स्वर्ण, 1 रजत पदक तथा स्ट्रांगमैन ट्रॉफी हासिल की। रविंद्र पटेल ने 67.5 किलो जूनियर वर्ग में 2 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक एवं 2 स्ट्रांगमैन ट्रॉफी अपने नाम की।

वहीं समीर कुमार ने 67.5 किलो जूनियर वर्ग में 3 रजत पदक प्राप्त किए। अमित कुमार ने 75.5 किलो सीनियर वर्ग में 3 स्वर्ण पदक जीते, जबकि यश कांसारी ने 82.5 किलो वर्ग में 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है।

हल्क फिटनेस क्लब के कोच कैलाश वर्मा एवं किशन वर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिलेवासियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button