पामगढ़ सड़क आंदोलन: प्रशासन और अनशनकारियों के बीच वार्ता बेनतीजा, मांगें पूरी होने तक अनशन जारी

पामगढ़ सड़क आंदोलन: प्रशासन और अनशनकारियों के बीच वार्ता बेनतीजा, मांगें पूरी होने तक अनशन जारी

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगाकहरौद की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। इस बीच प्रशासन और अनशनकारियों के बीच कई दौर की चर्चा हुई, लेकिन किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

आंदोलन के दौरान अनशनकारियों की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अन्य अनशनकारी धरना स्थल पर डटे हुए हैं।

इधर आंदोलन के समर्थन में पूरे पामगढ़ क्षेत्र में चक्काजाम किया गया है। व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखकर ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया, जिससे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित रहा।

धरना स्थल पर प्रशासन की ओर से अतिरिक्त कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने अनशनकारियों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता सकारात्मक निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों की मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाकर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर जारी है, जबकि अनशनकारी अपनी मांगों पर अडिग हैं।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वार्ता में किसी प्रकार की सहमति या निर्णय होने पर आगे की जानकारी अपडेट की जाएगी।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button