भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जन्मदिन पर सिंधी गुरुद्वारा में मत्था टेक लिया आशीर्वाद



भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जन्मदिन पर सिंधी गुरुद्वारा में मत्था टेक लिया आशीर्वाद
चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पूज्य सिंधी गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेकते हुए गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुद्वारा में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विशेष अरदास की गई।
सिंधी समाज की ओर से जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े का आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं सिंधी परंपरा के अनुसार बधाई दी गई। समाजजनों ने उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सिंधी समाज के मुखी लक्ष्मणदास थवानी, गुरुद्वारा साहिब के भाई साहब अर्जुनदास मनवानी, श्रीचंद चंदनानी, नवीन थवानी, गंगाराम चंदनानी, मनोहर भावनानी, सुनील मनवानी, रमेश सचदेव, पंकज चंदानी, मुकेश वधवानी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े के साथ जिला प्रवक्ता विकास शर्मा एवं जिला सह-कोषाध्यक्ष राम खूबवानी भी मौजूद रहे।







