व्यापारियों की एकजुटता और विकास पर मंथन, चांपा में सम्पन्न हुआ ‘व्यापार मंथन 2026’

img 20260625 wa0696795006005730485472 Console Corptech
मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी का स्वागत करते हुए इकाई अध्यक्ष सुनील सोनी,प्रकाश अग्रवाल, विशाल केडिया एवं अनुपम केडिया
img 20260625 2147497741045051240306693 Console Corptech
प्रदेश सराफा अध्यक्ष कमल सोनी का स्वागत करते हुए चांपा चैंबर के साथीगण
img 20260625 wa07036592097801076478636 Console Corptech
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए
img 20260625 wa06977672188717540509219 Console Corptech
मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी का स्वागत करते हुए इकाई अध्यक्ष सुनील सोनी,प्रकाश अग्रवाल, विशाल केडिया एवं अनुपम केडिया
img 20260625 wa06995629937175480721330 Console Corptech
img 20260625 2132143317239688308243130 Console Corptech
दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथि

व्यापारियों की एकजुटता और विकास पर मंथन, चांपा में सम्पन्न हुआ ‘व्यापार मंथन 2026’

चांपा। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर की इकाई चांपा के तत्वावधान में नगर के रंगमहल होटल में ‘व्यापार मंथन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला पदाधिकारी, बाराद्वार इकाई के प्रतिनिधियों सहित चांपा नगर के सैकड़ों व्यापारी एवं चैंबर सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा, संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करना रहा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech
img 20260625 2241412817120865543893834 Console Corptech
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित चांपा चैंबर के व्यापारी साथी
img 20260625 2241528275479575245205576 Console Corptech
कार्यक्रम में उपस्थित नगर के नागरिक



कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात चांपा इकाई के अध्यक्ष सुनील सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों का नगर की पहचान मानी जाने वाली कोसा शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने भी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापार जगत कई चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे समय में व्यापारियों की एकजुटता और मजबूत संगठन ही उनकी समस्याओं के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लगातार व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने और व्यापारिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों, बाजार की वर्तमान स्थिति, कर व्यवस्था, व्यापार विस्तार की संभावनाओं तथा संगठनात्मक मजबूती जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय के साथ व्यापारियों को नई तकनीकों और आधुनिक व्यावसायिक प्रणालियों को अपनाने की आवश्यकता है, जिससे व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

चांपा इकाई के पदाधिकारियों ने नगर एवं क्षेत्र के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखा। इस दौरान व्यापारियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के सुझाव दिए। कार्यक्रम में व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

मंच का सफल संचालन नागेंद्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में धीरेन्द्र बाजपेई, सलीम मेमन,दीपक पालीवाल,राम खूबवानी, संतोष जब्बल, राजेश सोनी, राजकुमार सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल केडिया, रितेश शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, सतीश केडिया,सुनील साधवानी ,विनोद तिवारी,धीरेन्द्र अग्रवाल, अनुपम केडिया, सुनील सोनी, ताराचंद देवांगन, अशोक देवांगन, अविनाश मोदी, विक्की मनवानी, विनय केडिया, मो. अली, नागेंद्र सोनी, प्रिंस सोनी, गिरधर बानी, दीपक अग्रवाल, अमरजीत सलूजा, निखिल जलान, मनोज विरानी, संतोष सोनी, राज अग्रवाल, अभय मित्तल,भारत मखीजा,जितेंद्र जसवानी,मनोहर जेठानी, प्रमोद खूबचंदानी,मोहनीश चंदानी , अंकित मोदी,रामभल्ला सोनी,विजय खूबानी,राजेश थावनी,संजय अग्रवाल, किशन सोनी,राजेश मित्तल,लक्ष्मण धामेचा,अटल गुरनानी,अशोक देवांगन, संजय देवांगन, यशपाल देवांगन,मनीष मोदी,अरुण देवांगन,विनय सोनी, रघु सोनी, अनिल सोनी, पूनम देवांगन,,सहित सैकड़ों की संख्या में चैंबर सदस्य एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान व्यापारिक विकास, संगठनात्मक सशक्तिकरण और व्यापारी एकता का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया। चांपा में आयोजित यह ‘व्यापार मंथन 2026’ कार्यक्रम व्यापारियों के लिए विचार-विमर्श और संगठनात्मक मजबूती का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button