क्या सच में मिला बच्चा चोर? बीरगहनी में पकड़ी गई महिला, पुलिस कर रही जांच

क्या सच में मिला बच्चा चोर? बीरगहनी में पकड़ी गई महिला, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर-चांपा। जिले में इन दिनों बच्चा चोर की अफवाहों से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया में कुछ महिलाओं की फोटो वायरल होने के बाद से लोग संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रहे हैं और कई जगहों से थाने में शिकायतें भी पहुंच रही हैं।
इसी बीच जिला मुख्यालय से लगे ग्राम बीरगहनी में रात के समय एक महिला के बच्चा चोर होने की सूचना फैल गई। शक के आधार पर गांव के लोगों ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि
➡️ क्या सच में महिला बच्चा चोर है
➡️ या फिर अफवाह के कारण लोगों ने उसे पकड़ लिया
इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की है। पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
पुलिस की अपील
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के साथ मारपीट न करें
तुरंत नजदीकी थाना या 112 पर सूचना दें
अफवाह फैलाने से बचें
पुलिस ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button