दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध महिला की मौत

img 20260705 wa05618623682637667519706 Console Corptech

दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध महिला की मौत

चांपा। चांपा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शनिवार को दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना स्टेशन मास्टर, चांपा द्वारा लिखित मेमो के माध्यम से जीआरपी चौकी चांपा को दी गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

जीआरपी चौकी चांपा में इस मामले में मर्ग क्रमांक 42/26 दर्ज कर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ कर दी गई है। मृतका की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button