crimepoliticalचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,देशभक्तिनगरपालिकापुलिसबिलासपुरमानवतारायपुरसक्ती

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में थाना पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सख्त कार्रवाई की मांग

img 20260713 1808214350599290057191118 Console Corptech
राजेश अग्रवाल ने थाना पहुंच पुलिस से चर्चा कर सख्त कार्यवाही की मांग रखी

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में थाना पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सख्त कार्रवाई की मांग

जांजगीर-चांपा। चांपा के बरपाली चौक क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल थाना चांपा पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और दोषी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करने तथा पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की।

फिलहाल थाना चांपा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button