रक्तदान से बच सकती है किसी की जिंदगी, चांपा में 29 नवंबर को होगा विशाल रक्तदान शिविर

रक्तदान से बच सकती है किसी की जिंदगी, चांपा में 29 नवंबर को होगा विशाल रक्तदान शिविर

डीबी वेंचर्स, आयुष्मान ब्लड सेंटर एवं मॉर्निंग क्रिकेट फैमिली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता की अपील

चांपा। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए चांपा में 29 नवंबर 2026, रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीबी वेंचर्स, आयुष्मान ब्लड सेंटर एवं मॉर्निंग क्रिकेट फैमिली चांपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर भालेराव मैदान स्थित इंडोर हॉल में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजन को लेकर स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की है।

एसडीओपी लोकेश बंसल ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई जा सकती है। ऐसे सामाजिक और जनहितकारी आयोजनों में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि समाज में मानवता और सहयोग की भावना मजबूत हो।

तहसीलदार राजकुमार मरावी ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिसका लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों को मिलता है। स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने आयोजन को जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए लोगों से शिविर में पहुंचने की अपील की।

नगर पालिका परिषद चांपा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता कई लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित होती है। ऐसे आयोजनों में नागरिकों की भागीदारी सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता का परिचायक है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं, क्योंकि हमारा दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है। चांपा में आयोजित इस शिविर को सफल बनाने के लिए नगरवासियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों को आगे आकर अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

आयोजन से जुड़े डीबी वेंचर्स के डायरेक्टर धीरेंद्र बाजपेयी, आयुष्मान ब्लड सेंटर के विपिन पांडेय एवं मॉर्निंग क्रिकेट फैमिली के सदस्यों ने भी अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

डीबी सीपीएल के प्रायोजक धीरेंद्र बाजपेयी ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल आयोजनों से लोगों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिलता है। खेल जहां शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, वहीं रक्तदान भी स्वस्थ समाज और मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। जीवन में दूसरों के काम आना और जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी का दायित्व है। इसी भावना के साथ प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके और किसी का जीवन बचाने में हम अपना योगदान दे सकें।

समिति के धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि जन-जन की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान एक सशक्त माध्यम है। रक्तदान के जरिए सीधे उन लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सकती है, जिन्हें उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे पुनीत कार्य में सहभागी बनकर किसी जरूरतमंद की मदद करने का सौभाग्य प्राप्त होता है, जो मानव सेवा की भावना को सार्थक बनाता है। उन्होंने सभी नगरवासियों से रक्तदान शिविर में सहभागी बनकर इस नेक पहल को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button