राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष से सांसद कमलेश जांगड़े की शिष्टाचार भेंट



राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष से सांसद कमलेश जांगड़े की शिष्टाचार भेंट
रायपुर। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने शुक्रवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से राजभवन में तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, शैक्षणिक प्रगति और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं से दोनों वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया।
सांसद ने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता के हितों को लेकर वे निरंतर प्रयासरत हैं।




