
भनपुरी के काला मैदान में श्री राम नवदुर्गोत्सव समिति का तृतीय वर्ष रहा भव्य, भक्तों ने की माता रानी की आराधना
पंचमी पर सामूहिक आरती-पूजन में शामिल हुए मोहल्लेवासी, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की
श्री अखिलेश तिवारी की खास रिपोर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी क्षेत्र स्थित काला मैदान में श्री राम नवदुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समिति के तृतीय वर्ष में दुर्गा पूजा का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नवरात्रि की पंचमी तिथि पर मोहल्लेवासियों और समिति के सदस्यों ने एकजुट होकर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की और परिवार, समाज तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूरे भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा के जयकारे लगाए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि का पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। इसी भावना के साथ समिति द्वारा प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
समिति के गौतम निषाद, माही मनिकपुरी, दुर्गा मनिकपुरी एवं लक्ष्मी यादव ने पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, समाजसेवी राजेश साहू और समाजसेविका हर्षा परपानी से चर्चा के दौरान आयोजन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि समिति के सभी सदस्य मिलकर नवरात्रि पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने में जुटे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने और पूजा-अर्चना में सहभागी बनने की अपील भी की।
समिति की ओर से सभी भक्तों को दुर्गा पंडाल में आमंत्रित किया गया है। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ मोहल्ले में सामाजिक सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में गौतम निषाद, माही मनिकपुरी, दुर्गा मनिकपुरी, लक्ष्मी यादव, सेवती निषाद, सविता चौहान, सुनिता वर्मा, ममता साहू, आशुतोष वर्मा, मनीष, आयुष, लक्की, श्याम, निक्की सहित समिति के सदस्य एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।




