crimeअवैधघायलचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा,ब्रेकिंग न्यूजहत्याहादसा

चांपा में चली चाकू, एक युवक गंभीर रूप से घायल

चांपा में चली चाकू, एक युवक गंभीर रूप से घायल

शरीर में गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

चांपा। नगर में शुक्रवार सुबह चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह एक युवक पर दूसरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि चाकू के हमले से युवक के शरीर में गंभीर चोट आई है। घायल की स्थिति को देखते हुए उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में घायल युवक का उपचार जारी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस द्वारा घटना के कारणों, आपसी विवाद तथा चाकूबाजी में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

पूरी घटना चांपा के वार्ड नंबर 1 भैंसा बाजार के पास की बताई जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button